Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर चारो ओर है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक सभी नेता एक-दूसरे पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। 5 मई यानी कल तीसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने आज झारखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। वहीं कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाला प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने। ऐसे में कुल मिलाकर कल शाम 5 बजे तीसरे चरण की 94 सीटों पर प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस काॅन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले 18 घंटे जागते थे अब 23 घंटे जागते हैं और कुछ दिनों बाद 24 घंटे भी जागेंगे। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस देश में हर घंटे 4 युवा सुसाइड कर रहे हैं। इन्होंने 10 साल पहले देश की जनता के सामने जाकर वोट मांगे थे और अब 10 साल बाद गारंटी देकर वोट मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
3 hrs agoVideo: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
7 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
11 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
23 hrs agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
1 day agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoआराधना मिश्रा ने न्यूज 24 से की खास बातचीत, यूपी कांग्रेस की कमान संभालने पर जाहिर की खुशी
1 day agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines