Pawan Khera Slams On Pm Modi
विज्ञापन

'पहले 18 घंटे जागते थे, अब 23 घंटे जाग रहे', कांग्रेस के पवन खेड़ा ने बताया 'पीएम मोदी का शेड्यूल'

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर को छू गई है। उनके शासनकाल में आज देश में प्रत्येक घंटे में 4 युवा सुसाइड कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर चारो ओर है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक सभी नेता एक-दूसरे पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं। 5 मई यानी कल तीसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने आज झारखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। वहीं कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाला प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने। ऐसे में कुल मिलाकर कल शाम 5 बजे तीसरे चरण की 94 सीटों पर प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस काॅन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले 18 घंटे जागते थे अब 23 घंटे जागते हैं और कुछ दिनों बाद 24 घंटे भी जागेंगे। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद उनकी नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस देश में हर घंटे 4 युवा सुसाइड कर रहे हैं। इन्होंने 10 साल पहले देश की जनता के सामने जाकर वोट मांगे थे और अब 10 साल बाद गारंटी देकर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ