
Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने जारी किया थीम सॉन्ग, बताई अपनी रणनीति
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
BJP Theme Song Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार सात चरणों में वोटिंग होगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया। इसके तहत पार्टी ने ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ के नाम से थीम सॉन्ग जारी कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थीम सॉन्ग के वीडियो को शेयर किया। यह वीडियो 3 मिनट 13 सेकंड का है। इस थीम सॉन्ग वीडियो में कल्याणाकारी योजनाओं और पीएम मोदी के दौरों की झलकियां नजर आ रही हैं। इस थीम सॉन्ग को 11 भाषाओं में गाया गया है। आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के परिणाम 4 जून को जारी होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: