हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'इमरजेंसी' से पहले राजनीति में एक्टिव हुईं Kangana Ranaut, बोलीं- दिक्कत है तो घर पर मिलिए

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सांसद बनने के बाद राजनीति में फुल एक्टिव हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मंडी में अपना विशेष कार्यालय खोला है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut.

Kangana Ranaut: कंगना रनौत अब बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सांसद भी बन चुकी हैं। कुछ दिन पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस राजनीति के लिए बॉलीवुड छोड़ सकती हैं लेकिन कंगना ने साफ कर दिया कि वो दोनों काम को बखूबी निभा सकती हैं। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में भी एक्ट्रेस बिजी हैं। इस बीच कंगना अपनी मंडी की जनता का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने मंडी सदर में अपना विशेष कार्यालय खोला जहां उन्होंने जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

कंगना रनौत ने दी जानकारी

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जनता की समस्या के समाधान के लिए खोले गए विशेष कार्यालय के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि लोग उनसे कैसे मिल सकते हैं और अपनी समस्याओं को उन तक कैसे पहुंचा सकते हैं। कंगना ने मंडी की जनता से कहा कि अगर आपको मिलना है तो उनके विशेष कार्यालय में आ सकते हैं। इसके अलावा उनके मंडी स्थित घर पर भी आकर मिल सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola