Video: जम्मू-कश्मीर में जीत कर भी कैसे हार जाएगी बीजेपी? उमर अब्दुल्ला ने बताया समीकरण

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024 पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में पहले दो चरणों के मतदान में भाजपा की योजनाओं को नाकाम करने में कामयाब रहा है।

Umar Abdullah

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को बीजेपी पर जमकर बरसे। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन दोनों में बीजेपी बुरी तरह हार रही है। उनका दावा था कि चुनाव नतीजों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा विधानसभा से चुनाव हार रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में पहले दो चरणों के मतदान में भाजपा की योजनाओं को नाकाम करने में कामयाब रहा है। दक्षिण और मध्य कश्मीर में बड़ी संख्या में लोगों ने गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। तीसरे चरण में भारी मतदान की उम्मीद है कि लोग नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। बता दें जम्मू-कश्मीर में 1 अक्टूबर को तीसरी चरण का मतदान है, इसके बाद यहां 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ