Cricket News - 2026-05-27T184102.345

IPL 2026 के बाद इन 5 टीमों से हो सकती है 14 खिलाड़ियों की छुट्टी, ये रही बड़ी वजह

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद 14 खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है. कुल 5 टीमों से इन खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. आरसीबी फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला जाएगा. इस सीजन कई खिलाड़ी टीम के लिए खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 5 टीमें अपने दल से 14 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं. मुंबई इंडियंस अपने दल से हार्दिक पांड्या, रॉबिन मिंज और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर सकती हैं.

विज्ञापन

वहीं, पंजाब किंग्स युजवेंद्र चहल को अलविदा बोल सकती है. इसके अलावा सीएसके से प्रशांत वीर और मुकुल चौधरी की छुट्टी हो सकती है, जबकि एलएसजी से ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, अक्षत रघुवंशी, आवेश खान और एर्निख नॉर्खिया का पत्ता कट सकता है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स से अक्षर पटेल, करुण नायर और पृथ्वी शॉ को रिलीज किया जा सकता है. इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ