Virat Kohli Anushka Sharma

IPL 2026 के फाइनल में एंट्री के बाद अनुष्का शर्मा को गले लगाकर क्यों भावुक हुए विराट कोहली? GT को ऐसे चिढ़ाया!

Virat Kohli-Anushka Sharma: IPL 2026 के क्वालीफायर 1 में RCB ने GT को 92 रन से हरा दिया. इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को भावुक होकर गले लगाया. आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं.

Virat Kohli-Anushka Sharma: IPL 2026 के क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धमाकेदार मैच हुआ. इस मुकाबले में RCB ने 92 रन से बड़ी जीत अपने नाम की. इस जीत के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. पूर्व भारतीय कप्तान ने इसी बीच अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को गले लगाया. मैच से पहले का भी एक मोमेंट वायरल हो रहा है, जहां कोहली ने GT की टीम को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया था.

विज्ञापन

जीत के बाद क्यों भावुक हुए विराट कोहली?

RCB अपने IPL इतिहास के सबसे अच्छे दौर में हैं और विराट कोहली यह देखकर बेहद खुश हैं. इसी वजह से जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ RCB ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो विराट के इमोशन बाहर आए और उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाया. मैच के पहले गुजरात टाइटंस का फोटोशूट चल रहा था. इसी बीच का पल वायरल हो रहा है, जब कोहली GT के प्लेयर्स के साथ मजाक कर रहे थे और उन्हें चिढ़ा रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ