
IPL 2026: 3-3 मैच जीतते ही ये टीमें प्लेऑफ में पक्की कर लेंगी अपनी जगह, इन 4 टीमों पर रेस से बाहर होने का खतरा
Written By Nikhil Shukla

Written By Nikhil Shukla
IPL 2026: आईपीएल 2026 में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. प्लेऑफ की रेस बेहद ही मजेदार नजर आ रही है. कुछ टीमें इस सीजन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं कुछ टीमों के ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल 3 टीमें ऐसी नजर आ रही हैं जो कि 3 मैचों में जीत हासिल करते ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकते हैं. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम 3 मैचों में जीत हासिल करते ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी.
इसी के साथ 4 टीमों के ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है. लखनऊ सुपरजाइंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के ऊपर बड़ा संकट मंडरा रहा है. दिल्ली की टीम इस सीजन अभी तक 3 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है तो वहीं केकेआर और मुंबई केवल 2 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है. लखनऊ की टीम भी इस बार पीछे ही नजर आ रही है. ऐसे में अगर इन टीमों ने जल्द वापसी नहीं की तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: