IPL 2026: मुंबई इंडियंस के सामने होगी सनराइजर्स की चुनौती, जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2026: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी होगा. मुंबई की टीम हार के बाद मैच में उतरेगी तो वहीं सनराइजर्स विजयरथ पर सवार है. ऐसे में यहां जानें इस मुकाबले से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

jacket (47)

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 41 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा. मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में हार के बाद उतर रही है तो वहीं सनराइजर्स की टीम लगातार 4 जीत के विश्वास के साथ मैदान में उतर रही है. ये मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा  और इस मैदान पर बल्लेबाजों की धूम देखने को मिलती है. ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को हाई स्कोरिंग मुकाबले होने की उम्मीद है. तो चलिए आपको इस मैच और दोनों टीमों से जुड़ी अहम जानकारियां देते हैं. 

विज्ञापन

MI vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस ने अब तक 15 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को केवल 10 मैचों में ही जीत मिल पाई है. सनराइजर्स की फॉर्म को देखते हुए मुंबई के लिए इस मैच में जीत हासिल आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का ये मुकाबला स्टार नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स लाइव टेलिकास्ट होगा तो वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीमिंग होगी. मैच के टॉस के लिए 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे तो वहीं इसके आधे घंटे बाद मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी.

कैसा रहेगा मुंबई में मौसम का हाल?

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में बारिश का कोई साया नहीं है और मैच पूरा हो पाएगा. दिन में अधिकतम तापमान 36 तो वहीं न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है. वानखेड़े की पिच एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी.

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफॉर्ड/अल्लाह गजनफर, विल जैक्स/केशव महाराज, कृष भगत, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह.

सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे/ हर्ष दुबे, साकिब हुसैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ