हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: पहली बार CSK की जर्सी पहनकर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, खत्म हुआ लंबा इंतजार 

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ट्रेड के जरिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा है. संजू इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि अब सैमसन सीएसके का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि यहां पर वो सिर्फ खिलाड़ी के रूप में ही खेलने वाले हैं. पहली बार सीएसके की जर्सी पहनकर संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Sanju Samson CSK IPL 2026

IPL 2026: सीएसके की टीम ने अब आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारी शुरू कर दी है. उससे पहले ही सीएसके ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ लिया है. सैमसन ने टीम से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक पोस्ट और आया है. जिसमें संजू सैमसन टीम से जुड़ने के बाद अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं. उन्होंने कहा की बहुत लंबा इंतजार खत्म हो गया है. 

चेन्नई सुपर किंग्स में आकर खुश हैं संजू सैमसन 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम से जुड़ने के बाद सीएसके से कहा, ‘मैं इस दिन का इंतजार कर रहा था और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं पीली जर्सी पहनने जा रहा हूं. मैं हमेशा डार्क कलर्स में दिखता रहा हूं जैसे ब्लैक, ब्लू, ब्राउन लेकिन पीला अभी तक नहीं पहना, इस जर्सी को पहनना शानदार अनुभव है. मैंने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं था कि सीएसके की जर्सी पहनने के बाद क्या फील करूंगा…बहुत पॉजिटिव महसूस हो रहा है और मैं बहुत खुश हूं. इस जर्सी को पहनने के बाद एक अलग फीलिंग आ रही. मैं चैंपियन जैसा फील कर रहा हूं.’ 

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया, जो एशिया कप के इतिहास में कोई नहीं कर पाया

विज्ञापन

सैमसन के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: Video: हरभजन सिंह ने लाइव कैमरे पर पाकिस्तानी गेंदबाज से मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर फैंस ने मचाया बवाल 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola