हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अपडेट आई, सीरीज से पहले इंग्लैंड घबराई

India vs England Test Series: इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह का अहम रोल होने वाला है। वहीं जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। बुमराह की फिटनेस पर मैनेजमेंट ने संतुष्टी जताई है। बुमराह नेट्स पर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह-मोर्ने मोर्कल (X/@mufaddal_vohra)

India vs England Test Series: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 20 जून से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये सीरीज अगस्त तक चलने वाली है। इस सीरीज में युवा भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

सीरीज से पहले रिपोर्ट सामने आ रही थी कि बुमराह इस सीरीज के सभी मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब बुमराह की फिटनेस अपडेट सामने आई है। बुमराह नेट्सट पर जमकर गेंदबाजी कर रहे हैं, उनकी गेंदबाजी से कोच मोर्ने मोर्कल भी काफी प्रभावित है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का कहना है कि बुमराह की फिटनेस से मैनेजमेंट भी अब संतुष्ट है। जो टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola