हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: टीम इंडिया को कोलंबो टेस्ट मैच में भारी पड़ गए ये 2 फैसले, कप्तान शुभमन गिल पर उठे सवाल

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को 1-0 से जीत लिया है. लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया की जमकर आलोचना ही हो रही है. कप्तान शुभमन गिल के फैसलों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कोलंबो टेस्ट मैच के ड्रॉ होने को श्रीलंका की जीत कहा जा रहा है.

विज्ञापन
कोलंबो टेस्ट मैच में ये 2 फैसले टीम इंडिया को पड़ गए बहुत भारी (Pic Credit- AI Generated)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि कोलंबो टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद सभी टीम की आलोचना ही कर रहे हैं. कोलंबो टेस्ट मैच में एक समय पारी से जीतते हुए नजर आ रही टीम इंडिया को मुकाबला ड्रॉ होने के बाद सवालों के घेरे में रखा जा रहा है. इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए गए फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं. खासकर मैदान पर लिए गए 2 बड़े फैसले अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं. 

कप्तान शुभमन गिल ने कर दी बड़ी गलती 

सोनल दिनुशा ने इस सीरीज में टीम इंडिया को बहुत ज्यादा परेशान किया है. सोनल की सबसे बड़ी ताकत ये रही कि उन्होंने भारतीय स्पिनरों को बहुत ही आसानी के साथ खेला. लेकिन उसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन तेज गेंदबाजों से बहुत ही कम ओवर कराए. श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ भी तेज गेंदबाजों को नहीं लाया गया. जिसके कारण ही गिल के ऊपर सवाल उठ रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि गेंदबाजों के खिलाफ बाउंसर और यॉर्कर का फार्मूला आजमाया जाना चाहिए था. इसके अलावा टीम इंडिया के पास प्लान बी भी नहीं नजर आया. गिल पहले सेशन में जो प्लान किया था. आखिरी तक उसे ही आजमाते हुए नजर आए. जब मुकाबला हाथ से निकल रहा था, उस समय भी टीम के पास प्लान बी जैसा कुछ नहीं नजर आया. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों ने किया निराश, गंवा दिया मैच जीतने का मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola