हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव नहीं मिलाएंगे पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, मैच से पहले आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. एशिया कप 2025 से शुरू हुई नो हैंडशेक की परंपरा इस बार भी जारी रहेगी. मैच से पहले इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मैच से पहले बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. एशिया कप 2025 से इसकी शुरुआत हुई थी और इसके बाद से ये लगातार जारी नजर आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टॉस के वक्त नो हैंडशेक जारी रहने वाला है. 

पाकिस्तान की टीम पहले ये मैच खेलने वाली नहीं थी लेकिन बार में इस पूरे मामले पर यू टर्न लेते हुए मैच में खेलने का फैसला किया गया, जिससे एक बार फिर दुनियाभर में पाकिस्तान की फजीहत हुई है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले से बाद से ये विवाद शुरू हुआ था. एशिया कप में पाक टीम से 3 बार टीम इंडिया की भिड़ंत हुई थी लेकिन एक भी बार हैंडशेक नहीं हुआ. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs PAK मुकाबले में ये खिलाड़ी बनेगा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, रिकी पोंटिंग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola