IND vs PAK मुकाबले में ये खिलाड़ी बनेगा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, रिकी पोंटिंग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करेगा इसकी बड़ी भविष्यवाणी हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बड़ी बात कहते हुए इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) (98)

IND vs PAK, Ricky Ponting: टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी ही रहा है. 8 में से 7 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं तो वहीं एक बार ही पाक टीम जीत पाई है. कोलंबो में ये मुकाबला शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान को बेइज्जत करने का काम किया है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द मैच?

आईसीसी के साथ हुई खास बातचीत में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सवाल पूछे जाने पर कहा, “मैं इस चीज के लिए अभिषेक के साथ जाना चाहूंगा लेकिन चूंकि उनकी तबीयत खराब है तो मैं वरुण चक्रवर्ती का नाम भी लूंगा. अगर बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक नई गेंद से विकेट निकाल लेते हैं तो पारी के बीच के ओवरों में वरुण 2-3 या 4 पाकिस्तानी बल्लेबाजों के विकेट भी अपने नाम कर सकते हैं.” इसमें हैरानी वाली बात ये रही कि पोंटिंग ने एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया. 

विज्ञापन

वापसी करने के लिए तैयार अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा अपनी फिटनेस हासिल कर इस विश्व कप में वापसी करने के लिए तैयार होंगे तो वहीं दूसरी तरफ स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. पाकिस्तान के खिलाप इस मैच में हर किसी की नजरें अभिषेक शर्मा के ऊपर रहेंगी. पाक टीम के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 189 का रहता है तो वहीं औसत भी 36 के पार का ही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ