हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: चोट से भारत को घबराने की जरूरत नहीं, तैयार हैं राहुल-गिल का बैकअप!

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। हालांकि टीम ने इसका तोड़ निकालते हुए साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने को कहा है।

विज्ञापन
Virat Kohli

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं। इस मैच से पहले टीम इंडिया कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। प्रैक्टिस मैच में शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान और केएल राहुल के चोटिल होने से टीम की दिक्कतें बढ़ गईं। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इसका तोड़ निकालने के लिए कुछ खिलाड़ियों को टीम में सरफराज एंट्री दी है, जिसमें साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल का नाम शामिल है।

दोनों ही खिलाड़ी हाल ही में भारत ए की उस टीम में शामिल थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले। भारत बेशक इन दोनों ही मैचों को हार गया, लेकिन टीम की तरफ से सुदर्शन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था। यही वजह है कि इन दोनों को ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने को कहा है ताकि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसकी भरपाई की जा सके। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola