
Video: नीतीश और सुंदर ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने धमाल मचा दिया। निचले क्रम के बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 105) के जुझारू शतक और वाशिंगटन सुंदर (50) के अर्धशतक की दम पर टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली है। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 127 रन की जबरदस्त साझेदारी की। इस साझेदारी की मदद से रत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोऑन को बचा लिया। टीम इंडिया ने स्टंप्स के समय नौ विकेट पर 358 रन बना लिए लिए थे। इस दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब आठवें और 9वें नंबर के बल्लेबाज ने 150 से ज्यादा गेंदें खेली है। सुंदर ने 162 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। उनके अलावा नीतीश रेड्डी 176 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में नीतीश ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: