हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पानी में समाया परिवार, जान बचाने को चिल्लाती रही महिला, वडोदरा पुल हादसे का नया वीडियो

Video: गुजरात के वडोदरा में हुए पुल हादसे की जांच जारी है। इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत की खबर है। हादसे के बाद से ही इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला मदद के लिए चिल्लाती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Video: गुजरात के वडोदरा में 9 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गंभीरा पुल गिरने की वजह से हुआ, जिस पर मौजूद गाड़िया पुल के नीचे नदी में गिर गईं। इसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला नदी में है और वह अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रही है। रोती-बिलखती महिला का यह वीडियो देख किसी का भी दिल सहम जाएगा। इस दौरान वह गुजराती भाषा में कह रही है कि मेरे पति और बच्चे डूब गए हैं, उन्हें कोई बचा लो।

वीडियो में महिला की चीखों में डर और घबराहत महसूस की जा सकती है। इस दौरान जो लोग वीडियो बना रहे थे, उन्होंने महिला को तसल्ली देने के लिए कहा कि जल्द बचाव कर्मी उनके पास पहुंच रहे हैं। हालांकि, महिला के परिवार को बचाया नहीं जा सका। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: आखिर क्यों रोकना पड़ा गुजरात पुल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola