हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: सितंबर में इस राशिवालों के कामकाज पर पड़ेगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव, न लें रिस्क

Singh Rashifal 2025: सितंबर माह में कुछ राशियों पर कई ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण न सिर्फ उन्हें आर्थिक नुकसान होगा बल्कि मानसिक तनाव भी रहेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सितंबर में सिंह राशिवालों को किन-किन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Singh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के महत्व और खासियत के बारे में बताया गया है। यदि किसी एक ग्रह का भी राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है तो उन्हें भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर का महीना सिंह राशिवालों के लिए कामकाज की दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान शुक्र आपके व्यय भाव में रहेंगे, जिसके कारण काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में थकान और तनाव महसूस होगा। शनि और मंगल के कारण षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, जिससे बचने के लिए आप अपने दिमाग से काम करें और किसी की बातों में आकर कोई काम न करें। इसके अलावा ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपनी गुप्त बातें कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति से शेयर न करें। साथ ही सहकर्मियों से विवाद टालने की कोशिश करें और अपने काम से काम रखें।

इसके अलावा कारोबारियों के काम में भी गिरावट आएगी। ऐसे में वो जोखिमभरे फैसले लेने से बचें। यदि आप जानना चाहते हैं कि 30 सितंबर 2025 तक सिंह राशिवालों को और किन-किन ग्रहों से सावधान रहना होगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सितंबर में इन राशियों पर होगी पैसों की बौछार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों की आमदनी का हाल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola