---विज्ञापन---

Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से नहीं बच पाएंगे इस राशि के लोग, बढ़ेगा खर्चा और रहेंगे परेशान

Vrishabha Rashifal 2025: कई ग्रहों का अशुभ प्रभाव इस समय कुछ राशियों के ऊपर पड़ रहा है, जिसमें वृषभ राशि के जातक भी शामिल हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किस-किस ग्रह का वृषभ राशिवालों पर शुभ प्रभाव नहीं पड़ रहा है और उन्हें 30 सितंबर 2025 तक किन-किन चीजों को लेकर परेशान रहना होगा.

Credit- News 24 Gfx
---विज्ञापन---

Vrishabha Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्यार, लग्जरी लाइफ और सुख का दाता माना जाता है, जो कि वृषभ राशि के स्वामी हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय वृषभ राशिवालों के ऊपर कई ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है. इस महीने राहु ग्रह के कारण नौकरीपेशा जातकों को तनाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. यदि इस दौरान आप शॉर्टकट तरीके से काम करेंगे या किसी भी कार्य में लापरवाही दिखाएंगे तो लाभ नहीं होगा. इसके अलावा सूर्य, बुध और केतु ग्रह भी नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है. साथ ही आपके ऊपर काम का प्रेशर रहेगा.

13 सितंबर 2025 के बाद मंगल आपके छठे भाव में आ जाएंगे, जिसके कारण खर्चे बढ़ेंगे. खासकर कारोबारी वर्ग साझेदारी में काम करते वक्त सावधान रहें. अन्य ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth: करवा चौथ 2025 में कब? जानें तिथि, पूजा विधि और चांद निकलने का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2025 04:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola