हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: नवरात्रि में ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेगा इस राशि के लोगों का तनाव, सोच-समझकर लें फैसले

Leo Horoscope 2025: ज्योतिष दृष्टि से शारदीय नवरात्रि का प्रत्येक दिन खास है क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस राशि के बारे में, जिसके जातकों को नवरात्रि में तनाव से राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Leo Horoscope 2025: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का आरंभ हो गया है. इस बार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हुआ है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को दुर्गा विसर्जन और दशहरा के साथ होगा. इससे एक दिन पहले 1 अक्टूबर को नवमी की पूजा की जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ राशियों को परेशानियों से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि समस्याएं पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं. जिन लोगों को इस बार नवरात्रि में जिम्मेदारियों से मुक्ति नहीं मिलेगी, उसमें सिंह राशि के जातक भी शामिल हैं. इस समय सिंह राशिवालों की कुंडली में चंद्र, शुक्र और केतु ग्रह की स्थिति बनी हुई है. साथ ही चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष भी बना हुआ है. ऐसे में तनाव और जिम्मेदारियों से राहत नहीं मिलेगी. इस दौरान यदि आपने सोच-समझकर धन से जुड़े फैसले नहीं लिए तो नुकसान होना पक्का है.

इसके अलावा चंद्र-केतु के साथ आने से छात्रों की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है. हालांकि, कुछ उपायों को करके सिंह राशिवाले ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं. यदि आप सिंह राशि के जातकों द्वारा नवरात्रि में करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola