Hardik Pandya (PIC Credit -AI)

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट, रेस से बाहर हो गई है CSK!

IPL 2027: आईपीएल 2026 के खत्म होने के फौरन बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें चल रही है. बीच के 1 महीने इसको लेकर कम रिपोर्ट आ रही थी. लेकिन अब एक बार फिर से पांड्या के ट्रेड की खबरें फिर से चलने लगी है.

IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं. ये खबरें पिछला सीजन खत्म होने के बाद से ही चल रही है. जिसके कारण ही समय-समय पर उनके ट्रेड से जुड़ी हुई खबरें भी आती रहती हैं. अब एक बार फिर से हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या के लिए ट्रेड की रेस में अब सिर्फ 3 टीमें ही बची हैं. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस रेस से बाहर हो गई है.  

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की रेस से बाहर हुई सीएसके! 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जहीर खान को अपना नया हेड कोच बनाया है. जहीर खान और हार्दिक पांड्या के रिश्ते भी बहुत अच्छे नहीं है. ऐसे में पांड्या अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शायद ही जुड़े. फ्रेंचाइजी अब प्लान बी की तरफ जा सकती है. फिलहाल हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के प्रयास में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगी हुई है. इन 3 में से 2 फ्रेंचाइजी अपना नया कप्तान भी तलाश रही है. ऐसे में हार्दिक पांड्या इन्हीं 2 टीमों में से किसी एक से जुड़ सकते हैं. इसके अलावा रिपोर्ट्स आ रही है कि हार्दिक पांड्या को अगर अच्छी डील नहीं मिली, तो सीधे ऑक्शन में भी उतर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ