दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा 'ड्राई डे', जानिए क्यों बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है.

DELHI DRY

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान (Photo: AI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ जारी विपक्ष के आंदोलन के बीच रेखा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली पुलिस की अपील पर आबकारी विभाग ने राजधानी में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने की थी सिफारिश

गौरतलब है कि दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर विपक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इसी क्रम में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने की सिफारिश की थी. पुलिस की इस सिफारिश के बाद आबकारी विभाग ने संबंधित आदेश जारी किया है. आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विभिन्न लाइसेंस कैटेगरी के तहत आने वाली खुदरा शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इनमें L6, L6FG, L8, L10, L14 और L8 & L14 लाइसेंस वाली दुकानें शामिल हैं.

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा पर जोर

इसका मतलब है कि इन दो दिनों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में संचालित वैध शराब की दुकानों से शराब की खरीदारी नहीं की जा सकेगी. प्रशासन ने यह कदम किसी व्यावसायिक कारण के बजाय सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है. प्रशासन के मुताबिक, राजधानी में मौजूदा परिस्थितियों और पुलिस से प्राप्त इनपुट को देखते हुए एहतियाती कदम उठाना जरूरी समझा गया. प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ