cricketers reaction on nana patekar death

नाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रहे नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर सुबह 5:20 के समय निधन हो गया. उनके निधन के बाद बॉलीवुड के साथ ही साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है. स्टार खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. नाना को क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद था. वो खुद भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. जिसके कारण ही क्रिकेट के साथ उनका कनेक्शन हमेशा ही रहा. नाना भारतीय दिग्गज विराट कोहली के भी बहुत बड़े फैन थे. उनके निधन होने के बाद सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ी शोक जता रहे हैं. इसी के साथ वो उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं. इस लिस्ट में शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

नाना पाटेकर के निधन पर भारतीय क्रिकेटरों ने जताया शोक 

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नाना पाटेकर के निधन पर कहा, ‘भारतीय सिनेमा ने आज एक बहुत ही खास टैलेंट खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. ओम शांति.’ इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने उनके निधन पर कहा, ‘नाना पाटेकर जी सच में एक शानदार एक्टर थे. जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनका मनोरंजन किया. उनके गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’ इसके अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अपने शोक प्रकट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ