Samudrik Shastra: कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, सामुद्रिक शास्त्र से जानें

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के जरिए व्यक्ति से जुड़े संकेतों से उसके भविष्य के बारे में जान सकते हैं. उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से भविष्य का आकलन कर सकते हैं. आइये आज आंख फड़कने से जुड़े संकेतों के बारे में जानते हैं.

EYE.jpg_a6980d

सामुद्रिक शास्त्र (Photo Credit - AI)

Samudrik Shastra Eye Twitching: वैदिक परंपराओं और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर से मिलने वाले संकेतों से भविष्य के बारे में जान सकते हैं. समुद्र शास्त्र में आंखों के फड़कने क पीछे कई रहस्यों के बारे में बताया गया है. सामान्य तौर पर आंख का फड़कना मांसपेशियों की थकान और नींद की कमी के कारण हो सकता है. हालांकि, हिंदू धर्म में ज्योतिष के मुताबिक, इसे शुभ-अशुभ से जोड़कर देखा जाता है. पुरुष और महिलाओं में दाईं या बाईं आंख का फड़कना अलग-अलग संकेत देता है.

विज्ञापन

कैसा होता है पुरुषों की आंख फड़कना?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुष की दाईं आंख यानी सीधी आंख का फड़कना शुभ माना जाता है. यह भविष्य में मिलने वाले शुभ समाचार की ओर इशारा करता है. पुरुष की दाईं आंख फड़कती है तो, उसे आने वाले समय में धनलाभ और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. पुरुषों में बाईं आंख का फड़कना ठीक इसके विपरित होता है. इसे अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि, पुरुष की उल्टी आंख का फड़कने का अर्थ होता है उसे किसी अशुभ घटना का सामना करना पड़ सकता है. यह खर्च बढ़ने और आर्थिक हानि होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

कैसा होता है महिलाओं की आंख फड़कना?

आंख फड़कने का मतलब महिलाओं में पुरुषों के विपरित होता है. अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़क रही है तो, यह अशुभ माना जाता है. दाईं आंख का फड़कना घर में कलह, आर्थिक हानि और काम बिगड़ने की ओर इशारा करता है. वहीं, महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है. सामुद्रिक शास्त्र में यह बहुत ही अच्छा होता है. इसका अर्थ है कि, परिवार में सुख-समृद्धि आ सकती है.

विज्ञापन

कैसा होता है दोनों आंखों का फड़कना?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, एक साथ दोनों आंखों का फड़कना मनोकामना के पूर्ण होने की ओर इशारा करता है. हालांकि, कई बार नींद पूरी ना होने, तनाव और आंखों में दर्द के कारण आंख फड़कने लगती है. आप इस स्थिति में मांसपेशियों को स्ट्रेच करें और उसकी मालिश करें. ऐसा करने से आराम मिल सकता है. ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंख का फड़कने से शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ