हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: गौतम गंभीर के राज में अब टेस्ट क्रिकेट भी खेलता दिख सकता है ये खिलाड़ी

Gautam Gambhir Head Coach: गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन चुके हैं। जिसके बाद टीम में गंभीर के कई चहेते खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। वहीं गंभीर का एक चहेता खिलाड़ी ऐसा भी है जो अब टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेल सकता है।

विज्ञापन
team india

Gautam Gambhir Head Coach: भारतीय टीम अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। गंभीर अब तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कोचिंग करते हुए दिखाई देंगे। वहीं अब गौतम गंभीर के एक चहेते खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिल सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह की। रिंकू सिंह ने अभी तक टीम इंडिया के वनडे और टी20 क्रिकेट में अपना कमाल दिखाया है।

रिंकू सिंह को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का एक बड़ा बयान सामने आया है। विक्रम राठौर ने रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि रिंकू सिर्फ टी20 और वनडे में ही चौके छक्के लगाते हैं लेकिन उनके अंदर टेस्ट क्रिकेट में भी एक शानदार बल्लेबाज बनने की काबिलियत है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola