
VIDEO: गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें, Playing 11 पर मिला अपडेट
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बड़े सवालों के जवाब दिए। गंभीर ने बताया कि आकाश दीप पीठ की चोट के चलते सिडनी टेस्ट से बाहर रहेंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा को लेकर गंभीर ने कुछ नहीं बोला।
टीम के प्रदर्शन को लेकर गंभीर ने कहा कि हमारा प्रदर्शन उतना खराब नहीं है, अगर टीम का प्रदर्शन खराब होता तो सीरीज का रिजल्ट फिलहाल कुछ ओर ही होता। इसके अलावा ड्रेसिंग की बातों को लेकर भी गंभीर ने चुप्पी तोड़ी। हाल ही में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की बातें लीक हुई थी कि कोच गंभीर ने सभी खिलाड़ियों को मेलबर्न टेस्ट के बाद जमकर फटकार लगाई है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: