
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आए 5 बड़े अपडेट, अय्यर की वापसी तय, बुमराह करेंगे आराम!
Written By Shubham Mishra

Written By Shubham Mishra
Team India: एशिया कप 2025 के ठीक बाद टीम इंडिया अपनी ही सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 10 अक्टूबर से खेला जाना है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं।
श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही है। माना जा रहा था कि इंग्लैंड दौरे पर अय्यर को टेस्ट टीम में मौका दिया जाएगा, लेकिन तब वह सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे थे। जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है।
वहीं, अर्शदीप सिंह अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे करुण नायर का पत्ता इस सीरीज में कट सकता है। अभिमन्यु ईश्वरन टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रह सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: