---विज्ञापन---

Video: दिवाली के दिन 12 राशियों पर होगी धन वर्षा! इन मुहूर्त में करें खरीदारी

Diwali 2024: देशभर में 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन अति शुभ प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं दिवाली पर कब से कब तक प्रीति योग रहेगा और इस दौरान किन-किन चीजों की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न...
---विज्ञापन---

Diwali 2024: दिवाली का पर्व हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस शुभ दिन लोग भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। घर व दुकानों में दीपक जलाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। दिवाली का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा और कुछ उपायों को करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

धार्मिक दृष्टि के अलावा ज्योतिष गणना के हिसाब से भी दिवाली का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। प्रीति योग को बेहद शुभ माना जाता है, जिस दौरान किए गए कार्यों का फल सदा अच्छा ही मिलता है। दिवाली के दिन प्रात: काल से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। यदि इस दौरान कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करता है, तो उससे उसे भविष्य में अवश्य ही लाभ होता है।

---विज्ञापन---

आज ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी आपको राशि अनुसार उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खरीदारी दिवाली पर करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि दिवाली पर आप किन-किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 26, 2024 07:55 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola