AI Created Image

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उजागर हुई टीम इंडिया की 5 कमजोरियां, 'फंस' गई गंभीर-अय्यर की जोड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को 5 कमजोरियों पर काम करना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs ENG: आयरलैंड के खिलाफ मिली 0-2 से करारी हार के बाद टीम इंडिया में आत्मविश्वास की कमी है. अब भारतीय टीम को 5 मैचों की टी-20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. 1 जुलाई को पहला मैच खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां उजागर हुई हैं.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्हें फॉर्म में आना होगा. वह आयरलैंड के खिलाफ एक भी पारी अच्छी नहीं खेल सके. कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. वह भी आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप हो गए. इसके अलावा ऑलराउंडर्स भी भारतीय टीम के लिए फिलहाल खासा प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक भी कमजोर नजर आ रहा है. इसके अलावा कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ प्लान तैयार करना होगा. दोनों को तालमेल बिठाना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ