Morne Morkel

IND vs ENG: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया के कोच ने दिए 5 बड़े बयान, क्या डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?

IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए तैयार नजर आ रही है. दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान सभी की नजरें टीम इंडिया पर रहने वाली है. मैच से पहले टीम इंडिया के कोच ने 5 बड़े बयान दिए हैं.

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेला पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में अब दूसरे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में अपना खाता खोलने का पूरा प्रयास करेंगी. जिससे वो सामने वाली टीम पर बढ़त बना सके. इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने 5 बड़े बयान दिए हैं. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की है. 

विज्ञापन

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिए 5 बड़े बयान 

दूसरे टी-20 मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने पिच को लेकर कहा कि बाउंड्री बहुत छोटी है, ऐसे में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी जमकर तारीफ की है. इसके अलावा उन्होंने टीम में 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बारे में बोला है. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सवाल किए जाने पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि हाल में ही चैंपियंस बने खिलाड़ियों को बैक करना होगा. उन्हें अचानक प्लेइंग 11 से निकाल देना अच्छा विकल्प नहीं होगा. जिससे साफ हो गया की संजू सैमसन को एक और मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ