
आयरलैंड T20I सीरीज में हार के बाद कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगा भारत? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Schedule: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20I सीरीज का समापन हो गया है. आयरलैंड ने 2-0 से भारत को पछाड़ दिया. श्रेयस अय्यर के कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है लेकिन वो शानदार तरीके से कमबैक करना चाहेंगे. आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. दोनों देशों के बीच पांच T20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच भी होंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से T20I सीरीज शुरू हो जाएगी. इसके बाद 4, 7, 9 और 11 जुलाई को भी दोनों देशों के बीच टी20 मैच खेले जाएंगे. 14 जुलाई से वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा इस श्रृंखला में एक्शन में नजर आएंगे. उनके बीच पहला वनडे 14 जुलाई, दूसरा वनडे 16 जुलाई और तीसरा वनडे 19 जुलाई को होगा. आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करना चाहेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: