Image Created by AI

IND vs ENG: क्या इंग्लैंड दौरे पर आखिरी सीरीज खेलेंगे रोहित शर्मा? वर्ल्ड कप 2027 का रास्ता आसान नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सभी की नजरें रोहित शर्मा पर रहेंगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs ENG: रोहित शर्मा की नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. हालांकि ये उनके लिए आसान नहीं होने वाला है. रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए खुद को साबित करना होगा. ऐसे में ये उनके लिए अग्निपरीक्षा मानी जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

16 जुलाई को दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला जाना है. वहीं, तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाना है. ये तीनों ही मैच रोहित शर्मा के लिए काफी अहम होने वाला है. उन्हें वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर दावा ठोकना होगा. अगर इस सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो ये सीरीज उनके लिए आखिरी भी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ