---विज्ञापन---

ज्योतिष

Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

Sun Transit 2024: ग्रहों के राजा सूर्य देव धनतेरस के बाद राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं सूर्य किस दिन राशि परिवर्तन करेंगे और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

Sun Transit 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए धनतेरस के पर्व का खास महत्व है। धनतेरस के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो लोग धनतेरस पर देवी-देवताओं की सच्चे मन से पूजा करते हैं, उनके घर में सदा धन और खुशियों का वास रहता है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार धनतेरस का त्योहार कई राशियों के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है।
पंचांग के अनुसार, धनतेरस के बाद 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह आने वाले 29 से 30 दिन तक मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं इस साल धनतेरस के बाद किन तीन राशियों के जातकों की जेब पैसों से भरी रहेगी।

मेष राशि

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति के कारण बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। जिन लोगों के संबंध पिता के साथ अच्छे नहीं हैं, उनके रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। वर्क प्लेस में आ रही बाधाओं से नौकरी जातकों को छुटकारा मिलेगा। इसी के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा, जानें सही समय

तुला राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन करना तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। सिरदर्द और आंखों की समस्याएं से इस राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वर्क प्लेस पर चल रहा तनाव कम होगा। साथ ही कलीग के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में भी शांति बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

छात्र वर्ग खुद को अधिक धैर्यवान महसूस करेंगे, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा। गले और गर्दन से संबंधित परेशानियों से बड़े बुजुर्गों को छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा पुराने निवेश से भी जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

ये भी पढ़ें- Dhanteras पर मां लक्ष्मी 12 राशियों की धन से भरेंगी तिजोरी! राशि अनुसार करें खरीदारी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 25, 2024 08:59 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola