Women's T20 World Cup 2026 Prize Money
विज्ञापन

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर बरसेगा 'छप्परफाड़' पैसा, भारत-पाकिस्तान भी होंगे मालामाल, देखें इनामी राशि

Women’s T20 World Cup 2026 Prize Money: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा. अब इस टूर्नामेंट की इनामी राशि का खुलासा हो गया है. फाइनल खेलने वाली टीम पर करोड़ों की बारिश होगी. टीम इंडिया पर भी पैसों की बारिश होना तय है.

Women’s T20 World Cup 2026 Prize Money: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने नॉकआउट स्टेज पर आ गया है. भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, वहीं इंग्लैंड महिला टीम की भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से होगी. बता दें 5 जुलाई को वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. अब टूर्नामेंट की इनामी राशि का खुलासा हो गया है. वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने इनामी राशि 82.88 करोड़ रुपये रखी है.

विजेता टीम को मिलेंगे कितने पैसे?

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को ICC द्वारा 22.13 करोड़ मिलेंगे. रनरअप के लिए 11.07 करोड़ रुपये की इनामी राशि तय की गई है. बता दें कि सेमीफाइनल खेलने वाली टीम को 6.38 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे. भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच पाई. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों को 2.34 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. इसका सीधा अर्थ है कि भारतीय टीम भी मालामाल होगी और उन्हें 2.34 करोड़ मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ