
डिंपल यादव का बयान- लोग भाजपा के साथ दिखाई देंगे, लेकिन वोट गठबंधन को करेंगे
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Dimple Yadav INDIA Alliance Seat Sharing: कांग्रेस सपा गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। बुधवार को कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। सपा और गठबंधन के अन्य दल 63 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को देने का ऐलान किया गया है। गठबंधन के इस ऐलान के बाद सपा नेता और अखिलेश यादव की वाइफ डिंपल यादव का बयान सामने आया। उन्होंने इस गठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत की बात कही।
उन्होंने कहा- मैं समाजवादी पार्टी के नेताओं को बधाई देना चाहती हूं कि गठबंधन अपने मुकाम पर पहुंच गया है। इसके परिणाम अच्छे होंगे। युवा, नारी, किसान और जवान आक्रोशित हैं। ये निराशा में हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनावों में लोग भाजपा के साथ दिखाई देंगे, लेकिन वोट गठबंधन को ही करेंगे। डिंपल ने कहा कि हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: