Delhi Lok Sabha Election 6 phase voting

दिल्ली के पोलिंग बूथों में लगी वोटरों की लाइन, जानें क्या बोले मतदाता

Delhi Sixth Phase Voting : देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। आज छठवें चरण का मतदान हो रहा है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। पोलिंग बूथों पर वोटरों की भीड़ दिखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि दिल्ली के वोटरों का क्या कहना है?

Delhi Lok Sabha Election Sixth Phase Voting : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण की वोटिंग चल रही है। इसके तहत दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। न्यूज 24 ने वोट डालने वाले मतदाताओं से बातचीत कर दिल्ली का माहौल जानने का प्रयास किया। एक वोटर ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर मतदान किया। आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि यह देश में बदलाव के लिए मतदान हो रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। तानाशाह सरकार के नेता लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबको फ्री बिजली और पानी दिया, इसलिए दिल्ली के हर बूथ में मतदान के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ