Vaibhav Sooryavanshi
विज्ञापन

IPL 2026: टीम इंडिया में हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, तो खतरे में होगी इन 3 बड़े खिलाड़ियों की जगह!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने यह संकेत दे दिए हैं कि उनका टीम इंडिया में डेब्यू अब दूर नहीं है. अगर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली, तो कुछ खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तबाही मचा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि सूर्यवंशी अब टीम इंडिया से ज्यादा दूर नहीं हैं और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें डेब्यू करने का चांस मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस श्रृंखला में कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है. ऐसे में वैभव का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. अगर वैभव ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, तो टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की जगह खतरे में पड़ सकती है.

3 खिलाड़ियों की जगह पर मंडरा सकता है खतरा

वैभव सूर्यवंशी अगर टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर लेते हैं, तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जगह पर खतरा मंडराने लगेगा. दोनों में से अगर किसी एक के प्रदर्शन में गिरावट आई, तो वैभव उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल की टी20 टीम में वापसी में भी सूर्यवंशी बाधा बन सकते हैं. अगर वनडे टीम में वैभव को शामिल करने का प्रयास किया गया, तो रोहित शर्मा की जगह पर भी खतरा मंडरा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ