vaibhav sooryavanshi diet

वैभव सूर्यवंशी की ताकत का असली राज आया सामने, अपने फेवरेट खाने का कर दिया त्याग

Vaibhav Sooryavanshi Diet: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीजन में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स उन्होंने बना दिए हैं. जिसके कारण ही अब उनकी फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान पर भी बात हो रही है.

Vaibhav Sooryavanshi Diet: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में पहुंच गई है. फ्रेंचाइजी फाइनल से 1 और ट्रॉफी से बस 2 कदम की दूरी पर है. उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी रहे हैं. सूर्यवंशी को अब टीम इंडिया में मौका देने की भी मांग रही है. सूर्यवंशी फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बीच अब फैंस इस युवा सुपरस्टार के फिटनेस रूटीन और डाइन प्लान के बारे में अब जानना चाह रहे हैं.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान 

15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी बहुत ही लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे हैं. ऐसे में फैंस उनकी  फिटनेस रूटीन और डाइन प्लान को लेकर चर्चा कर रहे हैं. उनके बचपन के कोच मनोज ओझा ने इस बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सूर्यवंशी को मटन और पिज्जा बहुत पसंद था, लेकिन उन्होंने फिटनेस के कारण इसे पूरी तरह से छोड़ दिया है. फिलहाल वैभव बहुत ही बैलेंस डाइट ले रहे हैं और रेगुलर जिम भी जा रहे हैं. खबरों के मुताबिक अभी से ही वैभव अपनी फिटनेस को ध्यान में रखकर डाइट ले रहे हैं. सूर्यवंशी रोजाना डेली घंटों प्रैक्टिस करते हैं. इसके अलावा रनिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ