Ahmedabad Plane Crash | Air India | Gujarat
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: इंग्लैंड जा रहे क्रिकेट फैन्स भी हुए हादसे का शिकार! अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। सरदार वल्लभभाई एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दो मिनट के अंदर विमान के परखच्चे उड़ गए।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। लंदन के लिए उड़ान भरते एअर इंडिया का विमान बुरी तरह से क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। प्लेन के सरदार वल्लभभाई एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। विमान ने एक बजकर 38 मिनट पर ही उड़ान भरी थी और 2 मिनट में ही प्लेन के परखच्चे उड़ गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान लंदन जा रहा था, जिसमें कुछ क्रिकेट फैन्स भी सवार थे, जो इंग्लैंड में टीम इंडिया को सपोर्ट करने जा रहे थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्लेन में तकरीबन 169 भारतीय, 7 पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक सवार थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्लेन क्रैश होता हुआ दिखाई दे रहा है। हादसा होते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। वीडियो में प्लेन धू-धू करके बुरी तरह से जलता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ