अमेरिका में भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी यात्रा के दौरान लगातार पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर निशाना साधा है। इस बार फिर से शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई में आए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद भी आतंकवाद का शिकार है। उन्होंने पाकिस्तान की हिपोक्रेसी को उजागर करते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता है। जैसा कि हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि अगर अपने घर के पीछे सांप पालते हैं, तो वो केवल अपने पड़ोसियों को काटने की उम्मीद न करें। उन्होंने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ओसामा बिन लादेन को फंड देने वाला मुंबई था? बाकी जगहों पर हमले किसने करवाए हैं? वीडियो में देखें, शशि थरूर ने कैसे पाकिस्तान पर वार किया...