Shama Mohamed | PM Modi | BJP Congress
विज्ञापन

Video: प्रधानमंत्री पद की गरिमा किसने गिराई? PM मोदी पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

Congress Leader Statement: प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द बोलने के लेकर BJP और कांग्रेस में टकराव हुआ है। कांग्रेस नेता के बयान की देशभर में निंदा हो रही है। वहीं कांग्रेस नेता भी लगातार BJP और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। ताजा बयान कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने दिया है।

Congress Leader Statement: कांग्रेस और BJP का राजनीतिक टकराव आए दिन कोई न कोई नया मोड़ ले लेता है। बिहार SIR, वोट चोरी के बाद ताजा विवाद वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द बोलने को लेकर छिड़ा है। मामला बिहार समेत पूरे देश में आग की तरह फैल गया। कई इलाकों में कांग्रेस और BJP वर्करों में बहसबाजी और मारपीट हुई। मुजफ्फरपुर में दोनों पार्टियों के वर्करों के बीच हिंसक झड़प हुई। BJP वर्कर्स ने बिहार में कांग्रेस दफ्तर के सामने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया।

देशभर में हो रही बयान की निंदा

प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में बोले गए, जो वोटर अधिकार यात्रा को दौरान हुआ था। पुलिस ने अपशब्द बोलने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं आपत्तिजनक बयान के लिए कांग्रेस की देशभर में निंदा भी हो रही है, जिसके जवाब में कांग्रेस नेता भी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। उनके और BJP वर्कर्स द्वारा बोले गए शब्दों-बातों का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने क्या कुछ कहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ