Grah Gochar 2025
विज्ञापन

Video: चंद्र-शुक्र की कृपा से इन राशियों को आज होगा आर्थिल लाभ, सेहत भी रहेगी अच्छी

Grah Gochar 2025: चंद्र और शुक्र, दोनों ही शुभ ग्रह हैं। जिन लोगों के ऊपर चंद्र-शुक्र देव मेहरबान रहते हैं, उन्हें विशेष लाभ होता है और मानसिक शांति मिलती है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि आज मेष से लेकर मीन राशिवालों में से किन-किन राशियों को चंद्र-शुक्र ग्रह की कृपा से आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों, नक्षत्रों और जन्म कुंडली का खास महत्व है। जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर राशिफल तैयार किया जाता है। दैनिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि आज का दिन उनके लिए किन-किन मामलों में अच्छा रहने वाला है और किन चीजों से उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 जून 2025 को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी है। आज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहता है।

आज योगिनी एकादशी के शुभ दिन मिथुन राशिवालों को शुक्र और चंद्र ग्रह की कृपा से धन लाभ होने के योग हैं। जबकि नौकरी कर रहे जातकों के काम की तारीफ होगी और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा बच्चों की तरफ से भी कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मिथुन के अलावा और किन-किन राशिवालों को आज लाभ होने के योग हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ