
CAA लागू होने पर कांग्रेस ने बीजेपी को लिया निशाने पर, कहा- चुनाव के समय ही क्यों?
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
CAA Notification: देशभर में सोमवार से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। सीएए लागू होने के बाद तीन देशों- अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलना आसान हो जाएगा। हालांकि इसमें मुस्लिम समुदाय शामिल नहीं है। जिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सीएए लागू होने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने लिखा- सीएए लागू करने में मोदी सरकार को चार साल-तीन महीने लग गए। ये प्रधानमंत्री के सफेद झूठ की एक झलक है। ये चुनाव से पहले लागू किया गया है। ऐसा चुनाव को ध्रुवीकृत करने के लिए किया गया है। जयराम रमेश ने आगे लिखा- विशेष रूप से असम और बंगाल में ध्रुवीकरण के लिए ऐसा किया जा रहा है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: