हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: बिहार के किस शहर में कटे सबसे ज्यादा वोटर? 3 लाख से ज्यादा का नाम शामिल

Video: बिहार में जारी नए वोटर लिस्ट ड्राफ्ट को लेकर हलचल मची हुई है। राज्य में हर रोज वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। हाल ही की रिपोर्ट में उस शहर का नाम सामने आया है, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों के नाम काटे गए हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Video: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे कई मुद्दे उठते जा रहे हैं। हाल ही में राज्य में SIR का मुद्दा गर्माया हुआ है। वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि किशनगंज में अब तक सबसे ज्यादा वोटरों के नाम काटे गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा वोटरों के नाम पटना शहर में काटे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर 3 लाख से ज्यादा के नाम अब तक कट चुके हैं। वहीं, कुल 65 लाख नाम काटे जा चुके हैं। वोटर लिस्ट में अब तक जो 7 करोड़ 90 लाख की थी वो अब घटकर 7 करोड़ 24 लाख हो गई है।

निर्वाचन आयोग की तरफ से ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। अब तक करीब 65 लाख लोगों का नाम कट गया है। इन नामों को काटने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इसमें कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी मृत्यु हो गई है। कुछ ऐसे नाम हैं जो बिहार से बाहर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसमें तीसरा तर्क यह दिया गया है कि कुछ ऐसे नाम है जिनका दो जगह नाम जुड़ा हुआ था। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: बांग्लादेश के नक्शे में दिखाए गए भारत के 7 राज्य, क्या है ‘सल्तनत-ए-बांग्ला’?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola