हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: कार रोकी, गोलियां बरसाईं, फिर रफूचक्कर हो गए बदमाश; यूपी में प्रिंसिपल की हत्या

UP Bhadohi Crime News : उत्तर प्रदेश के भदोही में एक प्रिंसिपल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
भदोही में प्रिंसिपल की हत्या।

UP Crime News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। भदोही जिले में बदमाशों ने इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर जमकर गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

यह घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर में हुई। भदोही के इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह अपनी कार से स्कूल जा रहे थे। उनकी कार को ड्राइवर चला रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवाई और गोली मारकर प्रिंसिपल की हत्या कर दी। गोलीबारी के बाद ड्राइवर ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने टायर पर गोली मारकर गाड़ी रोक दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola