---विज्ञापन---

VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ ‘दोहरा शतक’ जमाएंगे विराट कोहली, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा दावा

Virat Kohli: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली दोहरा शतक लगाने वाले हैं। ये भविष्यवाणी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने की है। विराट ने लंबे समय बाद टेस्ट प्रारूप में वापसी की है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli: 19 सितंबर से भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। बीसीसीआई ने सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। जिसमें कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। विराट कोहली भी इस टीम का हिस्सा बने हैं। वह लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 की शुरुआत में विराट हिस्सा नहीं ले पाए थे।

हालांकि अब वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखनो को मिलेगी। साथ ही वह इस सीरीज में दोहरा शतक भी लगाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से 100 या 115 रन की पारी नहीं बल्कि बड़ी पारी निकलेगी। हालांकि विराट, भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में कितने असरदार साबित होते हैं। ये आने वाला वक्त बताएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोहली की टीम के लिए हुआ था बुरी तरह फ्लॉप, UP-T20 league 2024 में अब गेंदबाजों का उड़ा दिया धुआं

First published on: Sep 11, 2024 10:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola