Dhruv Jurel

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन ये 5 खिलाड़ी बने हीरो, भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के पहले 2 दिन खत्म होने के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही बड़ा स्कोर बनाने में भारत सफल रहा है. 5 स्टार खिलाड़ियों ने अब तक कमाल किया है

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम का गॉल टेस्ट मैच में अब तक दबदबा रहा है. दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमबैक कराया है, लेकिन भारत अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. पहले दिन के खेल को ही भारतीय खिलाड़ियों ने आगे बढ़ाया है. टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद बना लिए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के 5 खिलाड़ियों ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसमें युवा खिलाड़ियों की ज्यादा मदद रही है. 

विज्ञापन

इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया है प्रभावित 

देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन बनाए हैं. उनकी पारी ने ही टीम इंडिया को मजबूत आधार दिया है. केएल राहुल ने भी अहम 82 रन बनाए है. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही श्रीलंकाई गेंदबाज ज्यादातर समय में दबाव में रहे हैं. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी 39 रन जोड़े हैं. दूसरे दिन सबसे ज्यादा प्रभावित ध्रुव जुरेल ने किया है. उन्होंने 68 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली है. अंत में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने भी 24 रन जोड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया 450 रनों का आंकड़ा पार कर सकी. अब भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने अगर तीसरे दिन कमाल किया, तो मैच उनके हाथ में आ सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ