Gen Alpha ने लखनऊ में रोकी सीएम योगी के मंत्री असीम अरुण की गाड़ी, जमकर किया प्रदर्शन

यूपी में अपनी मांगों के लिए जेन-अल्फा का प्रदर्शन कई शहरों में देखने को मिल रहा है. ऐसा ही वाक्या राजधानी लखनऊ में पेश आया जब स्कूल में सुविधाओं की कमी को दूर करने लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मंत्री असीम अरुण की कार रोक दी.

Gen Aplha

लखनऊ के जयप्रकाश नारायण विद्यालय के बच्चे आज सड़कों पर उतर आए, जिससे शहर के ट्रैफिक पर काफी असर पड़ा. बच्चों की मांग सिर्फ ये थी कि स्कूल में टीचर की कमी है. वहां पर साफ सफाई नहीं है. दिलचस्प बात ये हुई कि जब बच्चे प्रदर्शन कर रहे थे, तभी योगी सरकार में मंत्री कन्नौज से विधायक, असीम अरुण उसी वक्त उसी चौराहे से निकल रहे थे, छात्रों ने उनकी कार रोक दी और अपनी मांगों को उनके सामने रखा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ