---विज्ञापन---

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी बने हीरो, बल्ले से किया कमाल

IND vs SL: टीम इंडिया 15 अगस्त से पहले बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. जिसे भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी तरह से बदल दिया है. गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अब टीम पर दबाव कम हो गया है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

गॉल टेस्ट मैच का पहला दिन

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 73 ओवर में 288 रन बनाए.

देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद हैं.

पहले दिन के प्रमुख खिलाड़ी

केएल राहुल ने 162 गेंदों में 77 रन बनाए और कलाई में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए.

Pic Credit- AI Generated
---विज्ञापन---

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट मैच में टॉस जीतकर अपनी राह आसान कर ली है. कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा भारतीय टीम के बल्लेबाजों को मिला. पहले दिन का खेल खत्म होने कर भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 विकेट गंवाकर 73 ओवरों में ही 288 रन बना लिए हैं. इस मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. इनमें से 3 स्टार खिलाड़ी दूसरे दिन भी कहर मचा सकते हैं. 

पहले दिन 4 खिलाड़ी बने टीम इंडिया के हीरो 

गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 32 रन बनाए. जिसके बाद वो दूसरे की गलती के कारण रन आउट हुए. उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 162 गेंदों में 77 रन बना चुके हैं. राहुल कलाई में खिंचाव होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए. वो दूसरे दिन फिट होकर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दिन का खेल खत्म होने तक 131 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन भी वो इस पारी को और आगे बढ़ाना चाहेंगे. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी दिन का खेल खत्म होने तक 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. पंत दूसरे दिन शतक जड़ना चाहेंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: अचानक बदल गया गॉल टेस्ट मैच शुरू होने का टाइम, इस समय स्टार्ट होगा दूसरे दिन का खेल

First published on: Aug 15, 2026 09:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola