---विज्ञापन---

VIDEO: पर्थ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की चौंकाने वाली प्लेइंग इलेवन! महज 1 स्पिनर की होगी एंट्री

Australia vs India 1st Test: पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में महज एक स्पिन गेंदबाज को मौका मिल सकता है।

Team India
---विज्ञापन---

Australia vs India 1st Test: पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी ये बड़ा सवाल बना हुआ है। रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच से बाहर रहने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल का भी खेलना अभी पूरी तरह से तय नहीं हो पाया है। ऐसे में अब फैंस की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में महज एक स्पिन गेंदबाज को ही खेलना का मौका मिल सकता है। इसके अलावा एक खिलाड़ी का भी डेब्यू तय माना जा रहा है।

बात अगर तेज गेंदबाजों की करे तो प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा 2 ऑलराउंडर और 6 बल्लेबाजी भारतीय प्लेइंग इलेवन में देखने को मिल सकते हैं। रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते हुए दिख सकते हैं। नंबर-3 पर ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 20, 2024 01:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola